आज का मौसम 26 जून 2024- दिल्ली-पंजाब, हरियाणा में मॉनसून की एंट्री जल्द, पहाड़ी राज्यों के भी मजे ही मजे

आज का मौसम 26 जून 2024: भीषण गर्मी और लू का दौर जा चुका है। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मॉनसून सक्रिय होने को है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब हरियाणा में इस वीकेंड यानी 29-30 जून तक मॉनसून दस्तक दे देगा। एमपी और बिहार में

4 1 20
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 26 जून 2024: भीषण गर्मी और लू का दौर जा चुका है। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मॉनसून सक्रिय होने को है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब हरियाणा में इस वीकेंड यानी 29-30 जून तक मॉनसून दस्तक दे देगा। एमपी और बिहार में तो इसकी एंट्री हो चुकी है वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भी दो से तीन दिन में यह सक्रिया हो जाएगा। हालांकि देश में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां अभी भी गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। आइए जानते हैं देशभर में क्या रहेगा आज मौसम का हाल।
दिल्ली में इस वीकेंड बारिश मेहरबान
देश की राजधानी दिल्ली में 29 और 30 जून को मॉनसून एंट्री लेने वाला है। मॉनसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, साउथ-ईस्ट राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।


यूपी में इन इलाकों में बारिश
यूपी में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। राहत की बात है कि उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी के कहर से छुटकारा मिल गया है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। पूर्वी यूपी के कुछ जगहों में भारी बारिश के भी आसार हैं। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में भारी बारिश का अनुमान है।

यूपी में मानसून की हुई एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जान लीजिए
पहाड़ी इलाकों का हाल जान लीजिए
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां भी 3 से 4 दिन में मॉनसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। 28 एवं 29 जून को हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई भागों में 1 जुलाई तक लगातार बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार भी मानसून सामान्य तारीख को ही प्रवेश कर सकता है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां मॉनसून 27 जून को दस्तक दे सकता है। यहां पहले सप्ताह में तेज बारिश होने के आसार हैं। 20 जून को अमूमन पहुंचने वाला मॉनसून 27 जून को पहुंचने वाला है। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत देगी।

उत्तराखंड में बारिश के बाद भी छूट रहे पसीने, उमस ने किया है बेहाल, जानिए क्या रहेगी मॉनसून की चाल
पंजाब-हरियाणा में कब होगी बारिश?
पंजाब और हरियाणा में भी 28 जून तक मौसम सामान्य रहेगा और 29 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो प्रदेशों में 26 से 28 जून तक हीटवेव के साथ पारा हाई रहने के आसार हैं। दिल्ली की तरह यहां भी वीकेंड पर ही बारिश दस्तक देगी।

एमपी-राजस्थान का क्या हाल?
मध्य प्रदेश में मॉनसून ने एंट्री ले ली है। इसके 55 जिलों में से 33 जिलों में मॉनसून सक्रिय हो गया है। मॉनसून के आने से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में काफी व्यापक वर्षा देखी गई है। अब इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनूकूल हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां भी कुछ ही दिनों में मॉनसून अपना रंग दिखाना शुरू करेगा। इस बार यह भी माना जा रहा है कि पिछली बार से ज्यादा बारिश राजस्थान में होगी। दो-तीन दिन के अंदर मानसून राजस्थान में एंट्री कर जाएगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Constable Jobs: बंद होने वाले हैं CISF कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन, 1100 से अधिक वैकेंसी, मिलेगी बढ़िया सैलरी

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now